Breaking News

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा: नगर परिषद अध्यक्ष पति समेत 14 जुआरी गिरफ्तार, कांग्रेस ने साधा निशाना

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थाना देवेंद्रनगर से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर जुआ फड़ चल रहा था। नगर के नामी लोग जुए में हार जीत का दाव लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी तो जुआरी भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्रनगर के पति ललित गुप्ता, भाजयुमो नेता कृष्णा पाठक एवं सरकारी कर्मचारी समेत कुल 14 व्यक्ति शामिल हैं।

मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता रहा। लेकिन सोशल मीडिया में मामला वायरस होते ही यह जिले से लेकर राजधानी तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जुआरियों के पास से करीब 11 हजार 640 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। वहीं देवेंद्रनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पति ललित गुप्ता के जुआ खेलते हुए पकड़े जाने के बाद कांग्रेस मामले को लेकर जमकर निशाना साध रही है। साथ ही कांग्रेस के द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद के साथ नपा अध्यक्ष पति ललिल गुप्ता के साथ का फोटो वायरल करते हुए कटाक्ष किया जा रहा है। सत्ता की सह पर पूरे प्रदेश में भाजपाइयों ने जुए एवं सट्टे के अड्डे इजात कर लिए हैं।

वही इस पूरे मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा है कि नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता ने निर्दलीय भाजपा का चुनाव लड़ा था। तब ही से उन्हें और उनके पति तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था। उनका पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में जाने पर भी मनाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *