Smuggling: बिलासपुर में अनोखी तस्करी किन्नर का वेश धरकर बेच रहा था शराब, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा….

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में (Smuggling) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक बेहद ही चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए किन्नर के वेश में शराब तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी समय से व्यापार विहार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

42 पाव देशी शराब के साथ अमन यादव गिरफ्तार…. (Smuggling)
इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि होटल आनंदा इम्पेरियल के पास एक व्यक्ति थैले में शराब लेकर जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर अमन यादव उर्फ चांद खान को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 42 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे वह किन्नर का रूप धारण कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए अवैध रूप से बेच रहा था। तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Check Also

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : धारदार हथियारों से लैस असामाजिक तत्वों ने घरों में की तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *