Breaking News

Harassment: तालाब में नहा रही युवती और मां से छेड़खानी, रज्जन खान ने वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्ठी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, (Harassment) जहां गांव के तालाब में नहाने गई एक युवती और उसकी मां के साथ न केवल छेड़खानी की गई, बल्कि आरोपियों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। मुख्य आरोपी रज्जन खान ने नहाते समय युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

घर में घुसकर अपहरण की कोशिश (Harassment)
जब पीड़िता और उसकी मां ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की और सरेआम अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी रज्जन खान अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया है।

पीड़िता की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए सकरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और घर में घुसकर धमकाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके

Check Also

बिलासपुर में खाद कालाबाजारी पर कार्रवाई, दो दुकानें सील:गनियारी और तखतपुर में 21 दिन के लिए बिक्री प्रतिबंधित

बिलासपुर जिले में खाद की कमी के बीच कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई हैं। किसानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *