गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से उड़ी छत, मंदिर में दीया जलाने से भड़क गई आग, फिर…

झांसी। जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मंदिर में जलाया था दीपक
बताया जा रहा है कि महिला ने घर के छत पर बने मंदिर में दीपक जलाया था। दीपक जलाने के बाद वह नीचे आ गई। इसी दौरान देखते ही देखते आग भड़क गई और बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। जिससे घर में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन मशीन, दो मोबाइल, पैसे समेत एक लाख रुपए का सामान जल गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के पास की है।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
घटना की सूचना पर पहुंची झांसी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *