CG News: ठगी का शिकार हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, BJP नेता का पीए बनकर मांगे पैसे, ऐसे हुए खुलासा

CG News: राजधानी रायपुर उत्तर के बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग ने खुद को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताकर पैसे मांगे.

ठगी का शिकार हुए विधायक पुरंदर मिश्रा
बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ नितिन नवीन के पीए के नाम से ठगी की गई. ठग ने डीजल डलवाने के नाम पर दो बार पैसे मांगे. विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से 10 हजार ठग के खाते में ट्रांसफर करवाए. वहीं सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.

Check Also

खस्ताहाल सड़क की शिकायत : JCB और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक मांडवी, खड़े होकर कराने लगे मरम्मत

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम इलाके से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *