Breaking News

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: पुराने निवेश से होंगे मालामाल, नौकरी में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: आज (शुक्रवार) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.52 मिनट से दोपहर 12.40 मिनट तक है। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06.12 मिनट से दोपहर 02.13 मिनट तक रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों का खुशी भरा दिन रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में परेशानियां महसूस होगी। पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य कारणों से चिंतित रहेंगे। परिवार में अपनों से मतभेद बन सकता है।

मिथुन राशि
उलझे हुए मामले में थोड़ी राहत मिलेगी। भावुकता के बजाय अपनी कार्य क्षमता का इस्तेमाल करें। आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। व्यवसाय में गिरावट नजर आएगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मूड अच्छा रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलेगी। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह राशि
लंबे समय से चल रहे काम की टेंशन से राहत मिलेगी। कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। किसी खास प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने के चांस है। किसी प्रिय के घर आने से वातावरण सकारात्मक हो जाएगा।

कन्या राशि
किसी विशिष्ट शख्स से मुलाकात होगी। जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। कोई सरकारी मामला अटका है तो हल हो सकता है। स्वभाव में इगो जैसी स्थिति ना आने दें। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।

तुला राशि
कोई पुरानी योजना कामयाब हो सकती है। अगर संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना है तो गंभीरता से विचार करें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। घर में शांति भरा माहौल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक राशि
कोई मकान या जमीन खरीने के योग है। आर्थिक स्थिति में मजबूती नजर आएगी। व्यापार में लाभ होगा। बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदारी मिल सकती है। घरेलू परेशानियों को हावी ना होने दें।

धनु राशि
किसी बड़े काम के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिजनों का सहयोग मिलेगा। उधार दिए पैसे वापस आने की संभावना है। युवाओं को मेहनत के मुताबिक रिजल्ट मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप में काम कर रहे सहयोगी पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कोई बड़ी धनराशि किसी को उधार न दें। किसी पर अचानक विश्वास करना नुकसानदायक होगा। परिवार में पत्नी का किसी से झगड़ा हो सकता है।

मीन राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए योजना बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात सुकून देगी। अपनी पर्सनल बातें शेयर ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *