Breaking News

BREAKING: AAP जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन कार्यकर्ता BJP हुए शामिल, VD शर्मा ने दिलाई सदस्यता

कटनी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले दलबदल का खेल जारी है। आज आम आदमी पार्टी को कटनी जिले से बड़ा झटका लगा है। कटनी जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायक संजय पाठक के मौजूद रहे। सुनील मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने से में आहत हूं। सनातन विरोधियों से इंडिया गठबंधन की गहरी तालुकात संगठन में स्पष्ट देखने के कारण पार्टी छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *