Breaking News

BIG BREAKING: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार, PS के नौकर के घर मिला था 35 करोड़ कैश

रांची। BIG BREAKING: झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम ने आलमगीर से पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट किया है।

दरअसल, 6 मई को ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के अपार्टमेंट में छापा मारा था। इस दौरान 35 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया था। छापेमारी के बाद जहांगीर आलम और संजीव लाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बीते दिनों रांची में हुई ईडी की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए बरामद किए गए थे। पैसे गिनने के लिए कई मशीनें भी लाई गई थीं।

कौन है आलमगीर आलम
आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के 4 बार के विधायक रहे हैं। वे झारखंड सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इससे पहले आलमगीर 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। आलमगीर ने सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। साल 2000 में पहली बार वह विधायक बने और तब से लेकर अब तक 4 बार विधायक बन चुके हैं।

2005 में आलमगीर आलम पाकुड़ से विधायक चुने गए थे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अकील अख्तर को हराया था। वर्ष 2009 में झामुमो के अकील अख्तर विधायक बन गए थे, लेकिन 2014 में अचानक राजनीतिक बदलाव हो गया। कांग्रेस से विधायक रहे आलमगीर आलम ने तब झारखंड मुक्त मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *