जमीन से निकला खजाना! यहां मजदूरों को मिले चांदी के प्राचीन सिक्के, नया भवन बनाने के लिए कर रहे थे खुदाई

डबरा: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के भितरवार ब्लॉक के ग्राम बड़कीसराय में आंगनवाड़ी के लिए नवीन भवन की नींव खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के 21 प्राचीन सिक्के मिले है। वहीं चांदी के सिक्के मिलने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, मौके पर भीड़ जमा हो गई।

इधर सिक्के मिलने की सूचना अनुविभागीय अधिकारी SDM संजीव जैन को दी गई। जिसके बाद उन्होंने यह सिक्के कलेक्टर रुचिका चौहान के सुपुर्द किए। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर इन चांदी के सिक्कों को कोषालय में जमा करने के लिए भेज दिया गया है। सिक्के कौन से काल के है, अब इसकी जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सभी 21 सिक्के प्राचीन है। आशंका जताई जा रही है कि 1700 से 1800 ईस्वी के दौरान प्राचीन काल में लोग अक्सर जमीन में खजाने या सिक्के छुपाकर रखते थे। ये सिक्के भी इसी तरह रखे गए होंगे, जो खुदाई के दौरान मिले है। हालांकि बता दें कि देश भर में कई बार जमीन में खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों मिलते रहे हैं, जिन्हें पुरातत्व विभाग को सौंपकर इसकी जांच भी की जाती है जिससे इतिहास समझने का प्रयास किया जा सके।

Check Also

EV से चलने वाले देश के पहले CM होंगे मोहन यादव, PM मोदी की अपील के बाद काफिले में शामिल होंगी 4 इलेक्ट्रिक कार

MP News: प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर पूरे देश में देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *