कोरोना फिर फैला रहा कहर: देश में सात हजार से ज्यादा एक्टिव केस, केरल सबसे आगे, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7 हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। बीते बुधवार को 33 मामले सामने आए। अब भी केरल देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे आगे है। अब तक नए वेरिएंट से देश में 77 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 21 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक हफ्ते में 30 लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ बुधवार को ही कोरोना के कारण 3 लोगों ने दम तोड़ा। जम्मू-कश्मीर में भी अब तक 12 लोग संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से 615 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गोवा में छह, गुजरात में 1,281 मामले सामने आए हैं।

केरल में अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य
केरल में अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, कोई भी मंत्री अगर प्रधानमंत्री से मिलने जाएगा तो उनका आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों व अस्पतालों से स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है।

कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कई राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, जिसमें एलएफ-7, एक्सएफजी , जेएन-1 व एनबी-1.8.1 के बारे में जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अगर किसी को कोरोना के हल्के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण लक्षण एक सप्ताह से ज्यादा रहते हैं। साथ ही व्यक्ति को थकान, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण नजर आते हैं। कोरोना की बूस्टर वैक्सीन के बारे में भी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Check Also

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi autobiography: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरणों पर लिखी गई किताब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *