Breaking News

Maatrubhumi का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज, युद्ध के बीच दिख रहा है पनपता हुआ प्यार …

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज कर दिया है. ये रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है. ये गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखा रहा है.

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सिल्वर स्क्रिन पर जैन शॉ और अभिश्री सेन का स्वागत है. ‘मेरा जी नहीं भरा’. इस गाने के विजुअल्स और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं.

इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दिया है. इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप जीस्त ने लिखे हैं. तो वहीं, शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है.

सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) के बैनर तले बन रही ये फिल्म और सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

Check Also

SRK-सलमान और रजनीकांत भी पीछे, ये है ₹100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला एक्टर

शाहरुख खान- सलमान खान और रजनीकांत जैसे अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा का दिग्गज माना जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *