मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुरादाबाद। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

14 से अधिक लोग घायल
यह पूरा मामला जिले के मौनठर थाना क्षेत्र का है। जहां डींगरपुर-असदपुर रोड पर मिट्टी से लदे डंपर ने वैवाहिक रस्म देकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

डंपर चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सभी बागपत से भात की रस्म पूरी कर अपने घर भटोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है।

Check Also

भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई… पीछे छोड़ गई करोड़ों! महिला भिखारी की मौत के बाद घर से मिला 30 बोरी कैश

Money Found After Death: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *