गुरुग्राम पुलिस मुठभेड़: गैंगस्टर दीपक नंदाल के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी समेत 1 आरोपी घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में पुलिस और अपराधी गैंगस्टर दीपक नंदाल से जुड़े शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के 3 जवान गोली लगने से घायल हो गए। वहीं चारों शूटर एनकाउंटर के दौरान मारे गए हैं। वहीं एक आरोपी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर दीपक नंदाल से जुड़े 5 शूटर सुशांत लोक इलाके में एक बड़े बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग की और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बिजनेसमैन को विदेश में बैठे गैंगस्टर से लगातार रंगदारी के मैसेज मिल रहे थे।

इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस अपराधी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो SUV में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई, तो आरोपी पहले ही आधुनिक ऑटोमैटिक हथियारों से बिजनेसमैन के घर पर गोलीबारी शुरू कर चुके थे।

शूटरों ने पुलिस पर की फायरिंग
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन शूटरों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद टीम ने भी आरोपियों को पकड़ने के लिए जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी, जिसमें 5 शूटरों को गोली लग गई। पुलिस ने सभी घायलों को एक प्राइवेट सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनमें से 4 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल आरोपी का इलाज चल रहा है।

3 पुलिसकर्मी घायल
इस कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने तीनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लगातार मेडिकल निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद DCP क्राइम और DCP ईस्ट मौके पर पहुंचे।

सीन ऑफ क्राइम यूनिट, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और पुलिस की अन्य यूनिट्स की टीमों ने घटनास्थल की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि मारे गए और घायल आरोपियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद हथियारों की जानकारी और दूसरी महत्वपूर्ण चीजों की जांच की जाएगी। वहीं घायल आरोपी से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

Check Also

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा: भोपाल के 3 नामी अस्पतालों पर गिरी गाज, योजना से निलंबित

Ayushman Yojana Fraud: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (MP Ayushman Scheme Fraud) के कार्यान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *