दतिया में बगावत की तैयारी? कांग्रेस-BJP किसके सामने आएगी नई मुसीबत, एक पोस्‍ट से मचा बवाल

datia by election: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव से पहले तमाम सियासी समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ जहां बीजेपी सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी यह दम भरती नजर आ रही है कि उनके यहां पहले से ही सब कुछ ठीक है. लेकिन इन सब दावों के बीच कांग्रेस के सामने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के बाद अब चिंता की लकीरें खिंच गई हैं. यह पोस्‍ट अवधेश नायक की तरफ से की गई है. तो वहीं दूसरी तरफ स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट से भी अवधेश नायक का नाम गायब है.

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता अवधेश नायक बीजेपी में जाने की अटकलें उस दिन से ही शुरू हो गई थीं. जब बीजेपी नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को द‍िया था. ऐसा कहा जा रहा था कि अब अवधेश अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर सकते हैं. हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है.

कांग्रेस से नाराज चल रहे अवधेश नायक
राजेंद्र भारती को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि इस बार कांग्रेस अवधेश नायक को मौका दे सकती है. यही वजह है कि अवधेश भी एक्टिव बने हुए थे. लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. यही वजह है कि उनकी नाराजगी अब साफ तौर पर दिखने लगी है. खुद दिग्विजय स‍िंह ने भी भरे मंच से उनसे माफी मांगी है. नायक कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन और आमसभा में भी नहीं दिखे थे. इसके बाद यह तय हो गया कि वह कांग्रेस के खासे नाराज हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जल्‍द करेंगे फैसला
अवधेश नायक से पिछले दो दिनों के भीतर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता मुलाकात कर चुके हैं. बीते दिन बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके घर पहुंचे थे. इसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसके बाद माना जा रहा है‍ कि उन्‍होंने अब बगावत की तैयारी कर ली है.

नायक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे निवास पर कल व आज कांग्रेस बीजेपी दोनों दलों के प्रत्याशी सौजन्य भेंट करने आए थे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सांसद विधायक पूर्व मंत्री संगठन के नेतागण कांग्रेस पार्टी के भी आए. अभी मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है. बसई अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं साथियों से चर्चा शेष है जो एक दो दिन में चर्चा हो जाएगी. निर्णय दतिया के हित में ही होगा. किसी भी भ्रम में कोई न रहे और किसी की भी कही बात मेरी न मानी जाए.

स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब हुए नायक
कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट से अवधेश नायक का नाम भी गायब है. कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी है. स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी समेत कई पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों को जगह मिली है.

Check Also

अजित पवार के बाद क्या सुनेत्रा पवार के हाथ से फिसलेगी NCP? पार्टी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान

Maharashtra politics: अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कमान संभालने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *