स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं के साथ हो रही रहस्यमयी हरकत! परिजनों की बढ़ी चिंता, जानें क्या है मामला

दुर्ग : जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले शुक्रवार (10 जुलाई) से अब तक करीब 10 से 11 छात्राएं इस तरह प्रभावित हुई हैं.

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ छात्राएं पहले तेज आवाज में चीखने लगती हैं, और उसके बाद बेहोश हो जाती हैं. राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. इसके बाद भी अलग-अलग दिनों में इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं.

जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
खास बात यह है कि ये मामले केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के साथ ही सामने आए हैं, जबकि मॉर्निंग शिफ्ट में ऐसी कोई घटना नहीं हुई. स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना जिला शिक्षा विभाग को दे दी है. फिलहाल शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं. छात्राओं के बेहोश होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी कोई कारण है, मनोवैज्ञानिक वजह है या कोई अन्य कारण.

Check Also

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : धारदार हथियारों से लैस असामाजिक तत्वों ने घरों में की तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *