भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, दारोगा पर हमले के बाद की जब्त की गई थीं भैंसें, सपा और ASP का हंगामा

SP ASP Protest Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में पुलिस दारोगा समेत उनकी टीम पर हमला हो गया था. जिसके बाद नगर निगम ने आरोपियों की 40 भैसों को जब्त कर नीलामी कर दी. नगर निगम की कांजी हाउस में नीलामी के दौरान सपा और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भैंसों के मालिकों से मुलाकात कर समर्थन करने का आश्वासन दिया है. फिलहाल, नगर निगम ने बोली लगाकर भैसों की नीलामी कर दी है.

जानकारी के अनुसार, जब नगर निगम जब्त की गई 40 भैसों की नीलामी की तैयारी की. इस दौरान नीलामी को रोकने के लिए सपा विधायक अरमान खान अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और जमकर हंगामा किए. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर ईको गार्डन भेज दिया. इसके बाद जब्त की गईं 40 भैसों को 12.01 लाख रुपए में नीलाम कर दिया.

नीलामी का सपा और ASP ने किया विरोध
नगर निगम में ठाकुरगंज कांजी हाउस में सुबह 11 बजे से नीलामी शुरू की थी. नीलामी के लिए 17 और 18 अगस्त को अभियान चलाकर 241 भैंसें, एक भैंसा और एक पड़िया जब्त कर लाया गया था. लेकिन नगर निगम की बोली का समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया. नीलामी के दौरान सपा विधायक ने अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव से नीलामी रोकने की मांग की. इस दौरान प्रशासन ने जबरदस्ती लोगों को प्रदर्शन से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया.

परिजनों से मिले अखिलेश यादव
अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने उन सभी परिवारों से मुलाकात की. जिनकी भैंसों को नगर निगम ने उठाकर बोली लगा दी. उन्होंने भरोसा दिया कि हर संभव मदद के लिए तैयार हैं.

Check Also

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा: भोपाल के 3 नामी अस्पतालों पर गिरी गाज, योजना से निलंबित

Ayushman Yojana Fraud: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (MP Ayushman Scheme Fraud) के कार्यान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *