किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन स‍िंदूर चलाया था, जिसके जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों को तबाह किया गया था. अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने बड़ा खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि इस सैन्य अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान में मौजूदा रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया था. इसी बीच किराना हिल्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या भारतीय कार्रवाई का असर इस इलाके तक पहुंचा था.

किराना हिल्स पर हमले को लेकर क्या बोले पूर्व CDS
पूर्व CDS ने ऑपरेशन के दौरान हुई सैन्य गतिविधियों और भारत की रणनीति पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जवाबी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि दुश्मन की क्षमता और उसके अहम सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाना था. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पूरी योजना और सटीक रणनीति के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया.

किराना हिल्स को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी इस क्षेत्र का नाम चर्चाओं में आया था. हालांकि, भारत की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग दावों और चर्चाओं के बीच आधिकारिक स्थिति को लेकर बहस जारी रही.

पूर्व सीडीएस ने साफ किया कि भारतीय सेनाओं ने किराना हिल्स या वहां मौजूद किसी परमाणु ठिकाने को निशाना बनाकर कोई हमला नहीं किया था. उन्होंने बताया कि निशाने की तलाश में भेजा गया भारत का लोइटरिंग म्यूनिशन (ड्रोन) शायद अपना टारगेट न मिलने के बाद किराना हिल्स की पहाड़ियों से जा टकरा गया होगा. इसके बाद धुआं उठता है, जिसकी तस्वीरें पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से दिखाई गईं थीं.

पूर्व सीडीएस के बयान से छिड़ी नई बहस
पूर्व CDS के बयान के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के किन-किन महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया था. कार्रवाई का वास्तविक दायरा कितना बड़ा था. उनके बयान ने इस पूरे सैन्य अभियान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

Check Also

पैसों का विवाद और सरेराह तांडव! लहूलुहान गर्भवती को लेकर थाने पहुंचे परिजन, जानिए TI की किस बात पर भड़का गुस्सा?

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील अंतर्गत आने वाले पिछोर थाना क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *