Breaking News

अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी माजदा, महिला-बच्चे सहित 27 लोग गंभीर रूप से घायल

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला और बच्चे समेत 27 लोग घायल हो गए, जिन्हें कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं दो महिलाओं को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: 300 रुपये किलो गोमांस बेचने का आरोप, नागपुर से बुलाया जाता था कसाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौहत्या कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *