24 दिन बाद भी FIR नहीं! ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर खरगे ने नड्डा को लिखी चिट्ठी, कार्रवाई की मांग

Mallikarjun Kharge Purification Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण के मामले को लेकर विवाद जारी है। मल्लिकार्जुन खरगे शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में खरगे ने घटना के 24 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठाया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धिकरण के मामले में उनके आश्वासन की मैंने याद दिलाई है। उनसे अपील की है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- राज्यसभा में नेता सदन @JPNadda को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धीकरण (purification) के गंभीर मामले में उनके द्वारा सदन में दिए गए आश्वासन की मैंने याद दिलाई है और आग्रह किया है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घृणित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों व संगठनों के विरुद्ध FIR तक दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने आगे लिखा- मैंने पत्र में स्पष्ट कहा है: “यह मुद्दा निजी तौर पर मेरे या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो इस क्रूर वास्तविकता से रोज रूबरू होते रहते हैं। ऐसे गलत लोगों को सबक देना जरूरी है। और मेरी माँग स्पष्ट है: “इन तथ्यों और राज्य सभा सदन में दिए गए आश्वासन के आलोक में आप मुख्यमंत्री उत्तराखंड को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान पर हुए शुद्धीकरण की इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों और संगठनों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करें।

जेपी नड्डा का आश्वासन
जेपी नड्डा को लिखे लेटर में खरगे ने कहा कि आपको याद होगा 13 अगस्त 2026 को राज्यसभा में बहुत दुख और पीड़ा के साथ मैने हल्‌द्वानी में हुई 8 अगस्त 2026 की जनसभा के बाद छुआछूत का मुद्दा उठाया था। मेरे द्वारा किए गए इस हस्तक्षेप पर सदन में आपने खड़े होकर कहा था, ‘खरगे जी ने जो कहा है, वह सच में बहुत ही दुखदायी विषय है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए दुखदायी नहीं है, बल्कि यह हम सबके लिए दुखदायी है. जो भी बात हुई है, उसकी तहकीकात जरूर होगी।

Check Also

Baghpat News: ‘चाट युद्ध’ के बाद अब ‘लेडीज लठ युद्ध’! नाली के विवाद में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां

Drain Dispute Turns Violent: उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट युद्ध को अभी तक कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *