Breaking News

Bhilai Ticket Scam: बुकिंग क्लर्क और टिकट दलाल के बीच 3-4 साल से कनेक्शन? RPF की पूछताछ से उठे बड़े सवाल

रायपुर. अंबिकापुर आरपीएफ ने भिलाई के एक कमर्शियल स्टॉफ को टिकट दलालों के संपर्क में रहने के आरोपों में पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्र बताते है कि अपने वकील के माध्यम से उक्त क्लर्क आज आरपीएफ पोस्ट अंबिकापुर पहुंच सकते है.

सूत्रों का दावा है कि करीब 3-4 वर्षों से उक्त स्टॉफ दलालों के संपर्क में था और सैकड़ों ट्रांजेक्शन दलाल और उक्त क्लर्क के बीच हुए है. लेकिन सवाल ये है कि यदि इतने लंबे वक्त से उक्त क्लर्क दलाल के संपर्क में है तो रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ, टास्क टीम, सीआईबी और वेंडरों की धड़पकड़ के लिए फोटो खिंचने वाली एसआईबी को इस बात की खबर क्यों नहीं लगी ?

सूत्र बताते है कि जिस टिकट दलाल प्रेम दुबे के पास लेन-देन के सुराग मिले है वो जांच में अहम सुराग माने जा रहे है, जिसके आधार पर ये पूरी पूछताछ हो रही है.

बता दें कि एक दिन पूर्व ही अंबिकापुर आरपीएफ ने उक्त मामले के 9वें आरोपी को गिरफ्तार किया है जो रेलवे कर्मचारी है.

बैंक खाते में मौजूद है सारे सबूत
अब रेलवे के अधिकारियों के लिए जांच का विषय है कि पिछले 3-4 वर्षों में उक्त कमर्शियल स्टॉफ के बैंक अकाउंट में कितने पैसों का लेन-देन हुआ है. इससे ये आसानी से पता चल जाएगा कि कितनी राशि टिकट और कमीशन की आड़ में टिकट दलाल ने बुकिंग क्लर्क के खाते में भेजी है.

Check Also

सरगुजा में सिंहदेव के भतीजे से लूट : गोलू पठान और उसके दोस्तों ने पहले की मारपीट फिर लूट लिए ढाई हजार रुपये

अंबिकापुर। शहर में मारपीट और लूट का एक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *