भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा महिला सुरक्षा और आश्रम के सेवादारों को लेकर दिए गए हालिया बयान पर साधु-संत समाज के भीतर से ही तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। भोपाल में अनिलानंद महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे सनातन परंपरा और व्यवस्था का अपमान करार दिया है।
“आश्रम के सेवादारों पर भरोसा न करने की बात गलत”
अनिलानंद महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन आश्रमों में काम करने वाले सेवादारों पर भरोसा न करने का उनका बयान पूरी तरह से अनुचित और गलत है। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु और सेवादार पूरी निष्ठा से आश्रमों में सेवा देते हैं, ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सनातन धर्म और आश्रम व्यवस्था का अपमान है।
घटना हुई तो संस्थान जिम्मेदार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता
अनिलानंद महाराज ने जोर देकर कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल, आश्रम या संस्थान में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उसी संबंधित संस्थान की होती है। यदि किसी बच्चे या महिला श्रद्धालु के साथ कोई अनहोनी या अप्रिय घटना घटती है, तो उसके लिए सीधा जवाबदेह वहां का संस्थान होगा, न कि श्रद्धालु।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter