Breaking News

Sukma Crime: शराब के नशे में पिता-पुत्र में विवाद, टांगिया से हमले में बेटे की मौत; आरोपी पिता गिरफ्तार

सुकमा : जिला मुख्यालय के कुम्हरास में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पिता ने बेटे पर टांगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे कुम्हरास निवासी वेट्टी लक्ष्मण, पिता वेट्टी हड़मा शराब के नशे में घर के पास बैठा था। इसी दौरान उसका पिता जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा। बेटे के नशे में होने और विवाद करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पिता ने पास रखी टांगिया से लक्ष्मण पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

छोटी-छोटी बातों पर अक्सर होता था विवाद
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। रविवार रात भी शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटे पर टांगिया से हमला कर दिया। परिवार में पहले ही बीमारी के चलते एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Rajnandgaon Accident: बर्थडे मनाने जा रहे 5 दोस्तों की कार पुलिया से टकराई, 3 की मौत; 2 की हालत गंभीर

राजनंदगांव : जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में बीती रात सड़क हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *