CG News: NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, हजारों की संख्या में जुटे कर्मचारी, 32 दिनों से कर रहे हड़ताल

CG News: छत्तीसगढ़ में 32 दिनों से NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. वहीं आज NHM कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया है. जिसके लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी तूता धरना स्थल पर जुटे. इसके बाद मंत्रालय के लिए रवाना हो गए है.

सरकार ने दिया था अल्टीमेटम
दरअसल, सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखा. इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए 17 सितंबर को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा खत्म कर दी है. इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया. बलौदाबाजार के 160 और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाला गया था. हालांकि, NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं. रायपुर में जेल भरो आंदोलन जा रहा है. जिसमें 10 हजार कर्मचारी शामिल हो हुए हैं.

18 अगस्त से कर रहे हड़ताल
बता दें कि NHM के छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. इससे पहले 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था.

इन 10 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • संविलियन और स्थायीकरण
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  • ग्रेड पे निर्धारण
  • लंबित 27% वेतन वृद्धि
  • CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
  • रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा
  • ट्रांसफर पॉलिसी
  • मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस

Check Also

Raipur News: IAS अधिकारी के नाम पर फर्जी Facebook ID, शेयर ट्रेडिंग में ₹88 लाख की ठगी; यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *