बिहार में शराब की तस्करी करा रही है पुलिस! अवैध कारोबार में शामिल टाइगर मोबाइल के 3 जवान समेत 7 लोग गिरफ्तार…

बेगूसराय। बिहार में शराब बंदी के बावजूद खुद पुलिस इसकी बिक्री करा रही है। ताजा मामला बेगूसराय से से समामने आया है। जहां, तीन पुलिसकर्मी को शराब की बिक्री करने के आरोप में शुक्रवार को उनके ही थाने के हाजत में बंद कर दिया गया। पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पूरे मामले की जांच और गिरफ्तार में लिए गए टाइगर मोबाइल के तीनों जवानों से पूछताछ की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
टाइगर मोबाइल के जवान नियाज आलम, चंदन कुमार एवं शशि कुमार की निशानदेही पर चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। बखरी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के पास एक पिकअप वाहन से शराब मंगाया गया है। जिसकी डिलीवरी वहां होनी है। सूचना के आधार पर बखरी पुलिस एक्टिव हो गई एवं उक्त जगह पर छापेमारी करने के लिए गई।

पूछताछ और मोबाइल जांच से हुआ खुलासा
छापेमारी में बखरी पुलिस ने पिकअप वाहन के पास टाइगर मोबाइल के तीन जवान को पाया। तीनों जवान शराब माफिया के साथ सम्मिलित नजर आए। मौके पर पुलिस को आता देख शराब माफिया वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों टाइगर मोबाइल के जवानों के गतिविधि पर शक हुआ। इसी शक के आधार पर टाइगर मोबाइल के जवानो को थाना पर लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ और मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ कि यह लोग शराब माफिया से मिले हुए हैं। जवानों से मिले इनपुट के आधार पर बखरी में चार अलग-अलग जगह पर शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

22 लीटर देसी शराब समेत अन्य समान बरामद
गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से 22 लीटर देसी शराब एवं 3 लीटर विदेशी शराब 17,500 नगद एवं 8 मोबाइल बरामद किया गया। टाइगर मोबाइल के जवान एवं शराब कारोबारी के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें इनपुट मिला कि टाइगर मोबाइल के मिली भगत से शराब का कारोबार हो रहा है। इसके बाद तीनों जवानों एवं चारों कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टाइगर मोबाइल के जवानों को किया निलंबित
डीएसपी कुंदन ने बताया कि, टाइगर मोबाइल के जवानों को निलंबित करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सूत्रों के अनुसार कारोबारी ने बताया कि दिनभर में चाहे कितनी भी शराब की बिक्री हो शाम में फिक्स रुपया और एक बोतल शराब टाइगर मोबाइल को देना पड़ता है। देर रात भी टाइगर मोबाइल के इन तीनों जवानों के संरक्षण में एक पिकअप पर लोड 135 कार्टून विदेशी शराब मंगाया गया था । लेकिन थाना की गाड़ी देखकर पिकअप सहित कारोबारी को भगा दिया गया था।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *