सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: बजरी से भरा ट्रक कार पर पलटा, 7 लोगों की मौत, CM योगी ने व्यक्त की संवेदना

Saharanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, देहरादून हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कार में सात लोग थे सवार
यह पूरा मामला जिले के थाना गागराडीह क्षेत्र का है। जहां बजरी से भरी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और बगल में चल रही कार पर पलट गया। जिससे बजरी भी कार पर गिर गई। इस हादसे में (Saharanpur Road Accident) सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 वर्ष), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे।

सैयद माजरा गांव के निवासी थे कार सवार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि तीन क्रेन की मदद से कार और डंपर को किनारे किया गया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार (Saharanpur Road Accident) सभी लोग सैयद माजरा गांव के रहने वाले थे। महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया है कि (Saharanpur Road Accident) तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *