Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Karnataka Crime: कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पहले इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन 3 लोगों का सुराग नहीं लग रहा था। जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल था। अब आरोपी कर्नाटक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी।

तब फरार आरोपियों के बारे में पुलिस ने कहा था कि एनआईए भी इनके खिलाफ वारंट जारी करेगी। हत्याकांड में शामिल डायरेक्ट और इनडायरेक्ट लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामले में कई समीक्षा बैठकें भी की थी। कर्नाटक पुलिस की ओर से आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की बात भी कही गई थी।

कई जिलों में हुए थे जोरदार प्रदर्शन
पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारों से संपर्क में होने का दावा भी किया था। मामले में पीएफआई की भूमिका की भी जांच हुई थी। प्रवीण को 26 जुलाई 2022 को मौत के घाट उतारा गया था। देर शाम उनके ऊपर दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में हमला किया गया था। बाइक सवार हमलावरों के पास घातक हथियार थे। भाजपा नेता की हत्या घर जाते समय हुई थी। हत्या के बाद कई जिलों में प्रदर्शन हुए थे।

हत्या के मामले में एनआईए ने भी जांच की थी। कई जगहों पर छापा मारकर लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। एनआईए जांच के लिए हुबली, मैसुरु, दक्षिण कन्नड़ गई थी। आरोपियों से पुलिस को डिजिटल उपकरणों के अलावा काफी आपत्तिजनक सामान मिला था। नेट्टारू मूल रूप से बेल्लारी के रहने वाले थे। उनके मर्डर मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के वर्करों का नाम आया था। दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारी पुलिस थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *