जिस्म का सौदाः 2 महिला और 3 युवकों को पुलिस ने दबोचा, जानिए कानून के रखवालों ने कैसे खोली काले कारनामे की पोल

बिजनौर. पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 2 महिलाओं और 3 पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि पूरा मामला मंडावली थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस को मुखबिर से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई कर मौके से 2 महिला और 3 युवकों को धर दबोचा. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि एक महिला देह व्यापार कराती है, जो सभी जरूरी चीजें मुहैया कराती है और बदले में तय रकम भी देती है.

वहीं महिलाओं के बयान के आधार पर पुलिस ने जब मुख्य महिला आरोपी से पूछताछ की तो उसने सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूल कर लिया. पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है. पुलिस सेक्स रैकेट के नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. मामले में बड़ा खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *