CG News: पैसों की बारिश का बनाया Video, फिर 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां पैसों की बारिश कराकर एक तांत्रिक ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा देकर लोगों को फंसाया. जैसे ही मामले का खुलासा हुआ पुलिस ने तांत्रिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?
बिल्हा के सबलपुरी में तांत्रिक विजय कुमार राज ने सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया. जिसमें पैसों की गड्डी के सामने नारियल, अगरबत्ती रख पूजा की. फिर अचानक ऊपर से पैसों की बारिश होने लगी.
वीडियो देख झांसे में आकर कोरिया के 4 लोगों ने पैसा दे दिया, लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे अपना पैसा वापस मांगने गए.
तब तक तांत्रिक और उसके 4 साथी भाग गए. पीड़ितों ने उन्हें हाईवे में बीच सड़क रोककर पिटाई कर दी.
पुलिस ने दोनों के पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ठगी में कथित तांत्रिक संग 3 महिलाएं और 1 सरपंच पति शामिल हैं.

पैसों की बारिश का बनाया वीडियो, फिर ठगी
मामले में आरोपी रिखीराम नवरंग बिल्हा के गांव संबलपुर से सरपंच पति है, जो तांत्रिक के अनुष्ठान में सहयोग देता था. विजय कुमार राज खुद को तांत्रिक बताता था. तीनों महिलाएं लोगों को झांसे में लाने में का काम करती थी. लाखों रुपयों में करोड़ों में बदलने का दावा करती थी. इसी दावे के साथ 30 जनवरी को कोरिया निवासी 4 युवकों को बिल्हा बुलाया गया, जहां आरोपियों ने ‘पैसों की बारिश’ का नाटक रचा और उनसे ढाई लाख रुपए ठग लिए. इसी का बदला लेने के लिए रतनपुर इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

कोरबा का रहने वाला है तांत्रिक
तांत्रिक विजय कुमार राज (48) कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है. वह 31 जनवरी को ठगी के पैसों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान रात करीब साढ़े 3 बजे रतनपुर में एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए उसने अपनी कार रोकी. तभी 2 कार वहां आकर रुकी. जिसमें से ठगी के शिकार हुए 4 पीड़ित युवक उतरे और फिल्मी स्टाइल में विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद हमलावर उसकी की कार, 3 मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गए. पुलिस ने दोनों मामले को सुलझा लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर राहुल का हमला! PM से कार्रवाई की मांग, 12 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी द‍िल्‍ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *