Breaking News

बड़ा हादसा: रेत खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेत की अवैध खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोगों के दबे होने की सूचना है। मृतकों में महिला भी शामिल है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रामखीरिया गांव की बताई जा रही है। तीन घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। सभी मृतक और घायल मज़दूर कटरा गांव के रहने वाले है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में तीन लोग घायल व एक लापता बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *