Breaking News

मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में 2 डिप्टी सीएम के नाम पर भी लगाई मुहर

भुवनेश्वर: मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ ही कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा डिप्टी CM बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि मोहन चरण माझी केओंझर से विधायक हैं।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। आज या फिर कल नए सीएम पर फैसला लिया जा सकता हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम क चयन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपी गई हैं। दोनों ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

फिलहाल सियासी गलियारों में राज्‍य के नए मुख्यमंत्रियों की रेस में जिन तीन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें सबसे आगे, पूर्व कैग और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश मुर्मु चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्रजराजनगर के विधायक सुरेश पुजारी और तीसरे नंबर पर ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल सुर्खियों पर बने हुए हैं। मुर्मु, नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाते हैं। बता दें कि आज इस पर फैसला लेने विधायक दल की बैठक आयोजित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *