Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, (Teenager embraces death) जिसने तोरवा क्षेत्र सहित पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मूलतः बैकुंठपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी, जो इन दिनों तोरवा स्थित अपनी बुआ के घर रह रही थी, ने सोमवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग में उपजा अवसाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका कुछ समय पूर्व अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी, जिसे परिजन काफी मशक्कत के बाद वापस लेकर आए थे और उसे समझाइश के लिए रिश्तेदार के घर रखा गया था।

परिजन रात भर देते रहे दिलासा पर सुबह चुन लिया मौत का रास्ता, (Teenager embraces death)
इसी बीच रविवार को खबर आई कि दिल्ली में उसके प्रेमी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी है। इस सूचना ने किशोरी को मानसिक रूप से तोड़ दिया और उसने मरने की बात भी दोहराई थी। हालांकि, परिजनों ने पूरी रात उस पर कड़ी निगरानी रखी और सोमवार सुबह उसके साथ नाश्ता कर सामान्य करने की कोशिश भी की, लेकिन सुबह करीब 11 बजे मौका पाकर उसने अपनी ही चुन्नी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

लखनऊ में कारोबारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश नेपाल तक पहुंचने का दावा

Live-in Partner Death Case: लखनऊ की श्रद्धा दुबे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सुर्खियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *