कैदी की मौत मामले में नया खुलासा : पैरोल न मिलने से था तनाव में, फोन कॉल रिकॉर्डिंग खंगाल रहा प्रशासन

बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत (कैदी की मौत मामले में नया खुलासा) के मामले में एक नया और चौकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिससे जेल प्रशासन और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक कैदी जमीन के जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिल पाने के कारण पैरोल पर रिहा नहीं हो पा रहा था, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से भयंकर मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था।

जमीन के दस्तावेज न मिलने के कारण अटकी थी पैरोल (कैदी की मौत मामले में नया खुलासा)
मौत से ठीक पहले उसकी अपनी बेटी से आखिरी बातचीत हुई थी, और अब इसी कड़ी को जोड़ने के लिए जेल प्रशासन कैदी तथा उसके परिजनों के बीच हुई तमाम फोन कॉल की रिकॉर्डिंग को बारीकी से खंगालने में जुट गया है। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है और इस पूरी घटना की न्यायिक जांच भी कराई जा रही है ताकि मौत के असल कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सके.

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *