Breaking News

तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मोबाइल चलाने को लेकर महिला का अपने पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के देव ग्रीन सिटी का है। महज मोबाइल चलाने को लेकर हुआ विवाद इतना खौफनाक अंजाम ले लेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। महिला के सुसाइड से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

Meerut Bribery Case: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6 हजार रिश्वत, पैसे लेते ही पहुंची Anti-Corruption टीम; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ. शास्त्री नगर स्थित आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *