Breaking News

सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, अधेड़ की उखड़ी सांसें

चंदौली. जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार दोपहर सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि घटना बबुरी थाना क्षेत्र के मुगलसराय–चकिया मार्ग पर चरमोरवा गांव के पास उस वक्त घटी, जब 61 वर्षीय दशरथ बिंद निवासी बसंतपुर गाधी, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर साइकिल से बाजार सीमेंट लेने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल दशरथ बिंद को तत्काल नियमताबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही बबुरी थाना के प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है. थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *