Breaking News

बंगाल चुनाव: भवानीपुर में ममता के सामने सुवेंदु अधिकारी, क्या नंदीग्राम जैसा ‘खेला’ कर पाएगी BJP?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ही अपने 144 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. टीएमसी ने 294 विधानसभा सीटों में 291 प्रत्याशियों के लिए जारी कर दिया है, जबकि 3 सीट अपने सहयोगी दलों को दी है. इस बार का विधानसभा काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. माना जा रहा है कि दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें भवानीपुर सीट पर ही टिकी हुई हैं, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला करने के लिए सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं. सुवेंदु अधिकारी 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से एक बार चुनाव भी हरा चुके हैं. इसलिए इस बार भी कड़ी टक्कर रहने की संभावना है. अब देखना यह होगा कि भवानीपुर सीट से सुवेंदु कितना कमाल दिखा पाते हैं, क्या 2021 जैसा कमाल एक बार फिर दिखा पाते हैं या नहीं, इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

TMC का गढ़ है भवानीपुर सीट
भवानीपुर वह सीट हैं, जहां टीएमसी का दबदबा है. भवानीपुर में 2011 से लेकर अब तक कुल 7 चुनाव हुए हैं, जिसमें 3 विधानसभा, 3 लोकसभा और 2 उपचुनाव. जिसमें 7 बार टीएमसी ने जीत दर्ज की है. यानी सिर्फ एक बार ही टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा था. वह भी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में. उपचुनाव की अगर बात करें, तो टीएमसी ने 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी. पिछले विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी की जीत का अंतर 28,000 रहा.

भवानीपुर सीट पर क्या है आबादी का गणित
इस सीट पर करीब 40 फीसदी बंगाली मतदाता रहते हैं. मुसलमानों की भी अच्छी खासी आबादी है. यहां करीब 20 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं. इसके अलावा 40 प्रतिशत में गुजराती, मारवाड़ी, बिहारी, सिख और अन्य समाज के लोग रहते हैं. भवानीपुर सीट जबसे अस्तित्व में आई है. तब से यहां सिर्फ टीएमसी ही जीतती आई है. लेकिन ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव लड़कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. अब देखना यह होगा कि क्या टीएमसी के गढ़ भवानीपुर का किला भाजपा ढहा पाती है या नहीं. इसके लिए 4 मई 2026 का इंतजार करना होगा.

Check Also

Indore: इंदौर में 7 लोग जिंदा जले, EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 सिलेंडर

Indore News: इंदौर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *