Breaking News

अब बर्तन भी धुलवाएगी UP पुलिस! पति ने बात नहीं मानी तो पत्नी ने बुला ली पुलिस, मामला जानकर पीट लेंगे माथा

बस्ती. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां एक महिला ने छोटी सी बात पर पुलिस को फोन कर अपने घर बुला लिया. पुलिस घर पहुंची तो महिला ने अपने पति की शिकायत पुलिस से की. महिला ने जब अपनी शिकायत बताई तो पुलिस वाले भी सन्न रह गए. अब ये मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा. लोग मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि पूरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां रहने वाली एक महिला बीती शाम खाना बनाने के लिए किचन में गई. जहां उसने जूठे बर्तन दिखाई दिए. जिसके बाद उसने पति से बर्तन साफ न करने की वजह पूछी. इस दौरान पति ने गोलमोल जवाब देकर उसकी बातों को टाल दिया. दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई तो पति ने बर्तन धोने से साफ तौर पर मना कर दिया. ये बात पत्नी को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में डॉयल 112 को फोन लगाकर घर बुला लिया.

वहीं महिला के घर जब पुलिस पहुंची और बुलाने की वजह पूछी तो महिला ने बताया कि पति को जूठे बर्तन धोने के लिए कहा था, लेकिन बर्तन नहीं धुले थे. वह जब शाम में खाना बनाने के लिए किचन में गई तो बर्तन सिंक में जूठे ही पड़े थे. जब वजह पूछी तो विवाद किया. साहब आप ही बताइए, बर्तन साफ नहीं होगा तो खाना कैसे बनेगा? महिला की बात सुनकर घर पहुंचे पुलिस वाले सन्न रह गए. इस दौरान पुलिस वालों ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया. अब पूरा मामला लोगों के बीच सुर्खियों में है.

Check Also

रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक: स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

नैनीताल। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *