सैलरी भी चाहिए और घूस भी! JE और उसका सहयोगी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जानिए करप्शन का पूरा खेल

फिरोजाबाद. जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) राजेश पाल और उसके सहयोगी मुन्नेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बूढ़ा भरथरा गांव में आयोजित विद्युत शिविर के दौरान की गई.

जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी नीरज की परचून की दुकान पर विद्युत चोरी का मामला पकड़ा गया था. आरोप है कि JE राजेश पाल ने मामले में मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. बाद में सौदा 40 हजार रुपये में तय हो गया. शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी.

योजना के तहत आज जब शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम देने पहुंचा तो JE ने उसे बूढ़ा भरथरा गांव में चल रहे विद्युत कैम्प में बुला लिया. खुद पैसे न लेकर JE ने अपने सहयोगी मुन्नेश कुमार को आगे कर दिया. जैसे ही मुन्नेश कुमार ने रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया. कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अरांव थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस घटना से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *