Line Attached: वर्दी पहनकर रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने की बड़ी कार्रवाई……

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त (नंबर 1372) को (Line Attached) अनुशासनहीनता और पुलिस वर्दी की गरिमा को ठेस पहुँचाने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, आरक्षक का पुलिस यूनिफार्म पहनकर बनाया गया एक रील (वीडियो) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसका संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया।

सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरक्षक पर गिरी गाज, (Line Attached)
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आरक्षक का यह कृत्य पुलिस वर्दी का दुरुपयोग है और एक लोक सेवक के लिए पूरी तरह अशोभनीय आचरण है। विभाग के अनुसार, वर्दी में फिल्मी गानों या मनोरंजन के लिए वीडियो बनाना पुलिस के उत्कृष्ट मापदंडों और अनुशासन के विरुद्ध है। इसी अनुशासनहीनता को देखते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बिलासपुर संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई के माध्यम से विभाग ने अन्य कर्मियों को भी सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और वर्दी की मर्यादा बनाए रखने का सख्त संदेश दिया है

Check Also

12 अप्रैल को फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, 17 केंद्रों में 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *