बंगाल दौरा: हुगली नदी किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिताया समय, तस्वीरें साझा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हुगली पहुंचे, जहां उन्होंने हुगली नदी के तट पर समय बिताया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नाव में बैठकर फोटोग्राफी भी की और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गंगा के महत्व को बताते हुए कहा कि हर बंगाली के दिल में गंगा का विशेष स्थान है और यह बंगाल की आत्मा में बहती है। उन्होंने इसे सभ्यता की शाश्वत चेतना का प्रतीक बताते हुए मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

तस्वीरों में प्रधानमंत्री नाव पर कैमरा लिए नजर आए, वहीं पृष्ठभूमि में हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु भी दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह सुबह टहलने वालों और नाविकों से भी मिले और उनकी मेहनत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने हुगली के तट से पश्चिम बंगाल के विकास और समाज की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बता दें कि राज्य में पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Check Also

गाड़ी में बैठीं BJP विधायक ने युवको को लगाई फटकार, फिर दर्ज कराई FIR, Video

Youth FIR After Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *