लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, चेस्ट इंफेक्शन के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन के बाद दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार (16 अक्टूबर) की शाम 7.30 बजे उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. एक्सपर्ट्स और सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी भी इलाज जारी है.

मई महीने में हुई थी तबीयत खराब
आडवाणी को शुक्रवार को शाम 7.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पल्मोनरी विभाग में फेफड़ों और सांस से संबंधित बीमारी का इलाज किया जाता है. मीडिया समूह एनबीटी के मुताबिक इसी साल मई महीने में उनकी तबीयत खराब हुई है. उस समय अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों तक उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. इसके बाद वे घर लौट आए थे.

पीएम मोदी ने की थी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर को लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की थी. राज्य और केंद्र में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आशीर्वाद लिया था. अगले महीने आडवाणी 99 साल के हो जाएंगे. 8 नवंबर को 99वां जन्मदिन मनाएंगे.

आडवाणी का राजनीतिक सफर
लाल कृष्ण आडवाणी को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर साल 1980 में बीजेपी की स्थापना की थी. पार्टी ने साल 1984 के चुनाव में मात्र 2 सीटें जीती थीं और 1998 में 182 सीटों पर कब्जा किया था. आडवाणी के करियर की बात करें तो वे साल 1989 से 2019 तक वे 7 बार लोकसभा सदस्य रहे. गुजरात की राजधानी गांधीनगर उनकी ज्यादातर समय तक प्रतिनिधित्व सीट रही. उप प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे. साल 2024 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

Check Also

ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट का बड़ा आदेश, 2018 के मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी

यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत अदालत ने 2018 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *