बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले वोटर लिस्ट अपडेट, 1468 नाम जोड़े गए

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। इस चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट भी शामिल है। मतदान से ठीक पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं के नाम पहले काट दिए गए थे और उन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील की थी, उनमें से 1468 वोटर्स के नाम दोबारा सूची में जोड़ दिए गए हैं। कुल 1474 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें 6 नाम हटाए गए जबकि बाकी को शामिल कर लिया गया।

इससे पहले पहले चरण में भी 139 वोटर्स के नाम जोड़े गए थे, लेकिन दूसरे चरण में यह संख्या काफी ज्यादा रही। अब इन सभी को सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा, ताकि वे मतदान कर सकें।

दरअसल, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान इन क्षेत्रों में करीब 12.87 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए थे। पूरे राज्य में यह आंकड़ा लगभग 90 लाख तक पहुंच गया था, जो कुल मतदाताओं का करीब 12% है। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जिन्हें गैर-हाजिर या मृत श्रेणी में रखा गया था, जबकि कई मामलों में विवाद भी सामने आए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने ट्रिब्यूनल से मंजूरी पाने वाले वोटर्स को फिर से सूची में शामिल करने का फैसला लिया, ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

अब सभी की नजरें 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां इन अपडेटेड वोटर लिस्ट के साथ चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Check Also

Gold Silver Price Big Drop: 5000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम भी हुए क्रैश, जानिए आज का रेट

Gold Silver Rates Drops: 28 अप्रैल के दिन सराफा बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दामों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *