Govt Jobs 2025: यूपी में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी, जुलाई से होगी 44000 पदों पर भर्ती

Govt Jobs 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं को योगी सरकार एक शानदार तोहफा देने जा रही है. राज्य में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी निकलने वाली है, जिसके तहत जुलाई से 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी. ये भर्ती सिपाही भर्ती की तर्ज पर ही होगी यानी परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए 15 लाख के करीब आवेदन आएंगे.

CM ने किया था भर्ती का ऐलान
पिछले साल जून में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होमगार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया था. दिलचस्प बात ये है कि राज्य में होमगार्ड की ये भर्ती 14 साल बाद हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भर्ती मुख्यालय स्तर पर कराई जाएगी और इसके लिए हाई स्कूल पास युवा आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल तक निर्धारित की गई है.

19 हजार से अधिक कांस्टेबल की भी होगी भर्ती
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की भी भर्तियां होने वाली हैं. इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के 19 हजार से भी अधिक पद भरे जाएंगे, जिसके लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बोर्ड आने वाले हफ्तों में विज्ञप्ति जारी कर सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

SI की भी होगी भर्ती
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के अलावा 4543 सब-इंस्पेक्टर की भी भर्ती की जाएगी. इस बार यूपी पुलिस एसआई भर्ती में एक बड़ा बदलाव भी हुआ है. इस बदलाव के तहत, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 3 साल छूट देने का फैसला लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्र सीमा में ये छूट चयन वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए दी जानी है. कहा जा रहा है कि इस छूट का फायदा उन 5 लाख युवाओं को भी मिलेगा, जिनकी उम्र पार हो चुकी है.

यूपी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को भी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है. बीते दिनों योगी कैबिनेट ने ये फैसला लिया था कि अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. हालांकि इस आरक्षण का फायदा सिर्फ उन अग्निवीरों को ही मिलेगा, जो यूपी के मूल निवासी होंगे.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *