Breaking News

CG News: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षक साझा मंच ने खोला मोर्चा, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू

रायपुर: CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के पदों की कटौती और युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियों को लेकर शिक्षक साझा मंच ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंच ने आठ सूत्रीय मांगों के साथ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. मंच का कहना है कि सरकार द्वारा सेटअप से छेड़छाड़ कर 46 हजार से अधिक पदों की कटौती की गई है, जिससे शिक्षक वर्ग में गहरा आक्रोश है.

मंच के संचालक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के सेटअप से छेड़छाड़ कर 46 हजार से अधिक शिक्षकीय पदों की कटौती किए जाने से शिक्षक वर्ग में भारी आक्रोश है. इसे लेकर साझा मंच ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस को राज्य स्तरीय विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. शिक्षक साझा मंच की 14 जून को ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई थी. इस बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई. इसमें प्रदेश, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार को शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ चेताया जाएगा.

चरणबद्ध आंदोलन
1) काली पट्टी लगाकर 16 जून से 30 जून तक विरोध करेंगे.

2) साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेशभर के सभी आम शिक्षक शिक्षिकाएं 16 जून से 20 जून तक पालकों से संपर्क कर, युक्तियुक्तकरण के विसंगतियों तथा सेटअप में शिक्षक के पदों में कटौती की जानकारी देकर समर्थन प्राप्त करना.

3) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित व पीड़ित शिक्षक डीपीआई एवं शिक्षा सचिव मंत्रालय के नाम स्वतः उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आवेदन जमा करेंगे तथा उसकी एक प्रति शिक्षक साझा मंच के ब्लॉक / जिला/ संभाग/ प्रदेश संचालक को देंगे.

4) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 20 जून को भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम डाक के माध्यम से आवेदन भेजेंगे.

5) शिक्षक साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 30 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम मांग पत्र भेजेंगे.

6) शिक्षक साझा मंच द्वारा डीपीआई एवं शिक्षा सचिव को विसंगतियों का ज्ञापन दिया जाएगा.

7) राज्य के 146 ब्लॉक मुख्यालय में 1 जुलाई 2025 को शाला बहिष्कार कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे.

8) आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को बड़ा प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया जाएगा.

Check Also

Jagdalpur: महिला दिवस पर बस्तर से ‘महतारी वंदन’ का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जारी करेंगे 25वीं किस्त

Jagdalpur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर में इस बार महतारी वंदन योजना को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *