झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 500 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में मध्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान करीब 500 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मध्य निषेध विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में झाड़ियों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के बाद समस्तीपुर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर देर रात छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब की खेप बरामद कर ली। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हरियाणा और झारखंड से लाई जा रही थी शराब
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब हरियाणा और झारखंड से बिहार लाई जाती थी। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस मोबाइल सर्विलांस और टावर लोकेशन की मदद ले रही है।

ड्रोन कैमरों से रखी जा रही निगरानी
उत्पाद विभाग का कहना है कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार चला रहे हैं। ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दियारा और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Check Also

LPG Connection Blocked: MP में 35 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक! e-KYC नहीं कराया तो सिलेंडर बुकिंग भी अटकेगी

LPG Connection Blocked: मध्य प्रदेश के लगभग 35 लाख डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन को ब्लॉक कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *