Breaking News

‘अगर उन्होंने बॉर्डर पर बाड़ लगाने में रुकावट पैदा की तो…’, बांग्लादेशी जवानों को मिथुन चक्रवर्ती की चेतावनी

Bengal: पश्चिम बंगाली की नई सरकार अवैध प्रवासियों को लेकर काफी सख्त एक्शन ले रही है. चुनाव के समय ही वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो 45 दिनों के अंदर ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. वादे के अनुसार, काम भी शुरू हो गया है. लेकिन काम शुरू होते ही कूचबिहार के ‘तीन बीघा कॉरिडोर’ के पास बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने इस पर बाधा डालने की कोशिश की, जिसके बाद एक्टर से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने कड़ी चेतावनी दी है.

भाजपा नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती कूचबिहार में एक कैंसर सेंटर के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के जवानों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने काम रोकने की बात कही थी. अगर उन्होंने सच में ऐसा किया तो क्या होगा, देखिएगा. मैं इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता. इसलिए सबको इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि इसके क्या नतीजे होते हैं.

सीएम सुवेंदु की जमकर की तारीफ
उन्होंने कहा कि BGB ने काम रोकने की धमकी दी थी. घुसपैठियों को रोकना बहुत जरूरी है, जिसके लिए कटीले तारों की बाड़ अनिवार्य है. इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की. क्योंकि सीएम सुवेंदु ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने की जिम्मेदारी दे दी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान ही घुसपैठियों को रोकने के लिए बाड़ लगाने का ऐलान किया था, जिसे सत्ता में आते ही पूरा करने का प्रयास किया.

सीएम में अपनी पहली मीटिंग में लिया था फैसला
बता दें, मिथुन चक्रवर्ती ने जिस बाड़ को लेकर BGB को चेतावनी दी है. उसको सुवेंदु अधिकारी ने 11 मई को सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली ही कैबिनेट मीटिंग में बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया था. लेकिन जब कूचबिहार की जमीन को नापने भूमि सुधार विभाग के अधिकारी पहुंचे, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. BGB ने इस दौरान काम में रुकावट पैदा करने का प्रयास किया.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *