पीड़िता को फोन कर दी जान से मारने की धमकी, अनाचार और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार…

कोंडागांव। अनाचार एवं ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल जा चुका आरोपी रिहा होने के बाद फिर से पीड़िता को लगातार फोन कर केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

जानकारी के अनुसार, थाना केशकाल में पीड़िता ने अमान विरानी के खिलाफ पूर्व में अनाचार और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी को मामले में जेल जाना पड़ा. लेकिन जेल से बाहर आकर सुधरने की बजाए उल्टा पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी देने लगा. यही नहीं आरोपी प्रकरण के दौरान न्यायालयीन कार्रवाई एवं कोर्ट-कचहरी में हुए अपने खर्च के पैसे भी मांगने लगा.

इस पर पीड़िता एक बार फिर थाने जाने को मजबूर हुई. पीड़िता की शिकायत पर थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमान विरानी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया.

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *