Breaking News

भोपाल में सियार की दहशत! 2 दिन से दिखाई दे रहा सियारों का झुंड, वन विभाग ने लगाए पिंजरे और कैमरे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियार की दहशत देखने को मिल रही है। बैरागढ़ के बोरवन पार्क में दो दिन से सियार का झंडु दिखाई दे रहा हैं। इस पार्क में सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए पार्क को दिन से बंद रखा गया है। वहीं वन विभाग ने पार्क में पिंजरे और कैमरे लगाए है।

उत्तर प्रदेश में भेड़िए के आतंक के मध्य प्रदेश में सियार की दहशत देखने को मिल रही है। बीते दिनों एमपी के खंडवा जिले में भेड़िया ने 5 लोगों को घायल किया था तो वहीं सीहोर जिले के रेहटी में छह लोगों पर अटैक किया था। तीन दिन में 11 लोगों पर हमला किया था।

अब राजधानी भोपाल में सियार ने दस्तक दी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बैरागढ़ के बोरवन पार्क में बीते दो दिनों से सियार का झुंड दिखाई दे रहा है। इस पार्क में सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क को दिन दिन से बंद रखा गया है। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम बैरागढ़ बोरवन पार्क पहुंची। पार्क में पिंजरे और कैमरे लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *