Breaking News

‘सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर’, संजय राउत का बड़ा दावा, क्या शिवसेना में फिर होगा दो फाड़

Sanjay Raut on MP: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है. यूबीटी सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृव्य वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो यूबीटी के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. यूबीटी सांसद ने संजय राउत ने दावा किया है कि सांसदों को पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों ने पार्टी से बगावत का मन बना लिया है. जो यूबीटी से अलग होकर सभी सांसद अलग गुट बनाएंगे और एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो जाएंगे. यूबीटी गुट के सभी बागी सांसद आज बुधवार को दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के घर पर बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद लोकसभा स्पीकर से मिलने की संभावना है.

क्या बोले संजय राउत?
यूबीटी सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अपना सपना मनी..मनी..! यह चौंकाने वाला और घृणित है कि महाराष्ट्र के सांसदों को कथित तौर पर आज रात पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये प्रति व्यक्ति की पेशकश की जा रही है.”

उद्धव गुट की शिवसेना को तगड़ा झटका
सूत्रों के मुताबिक, सभी बागी सांसद 19 जून को शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर अलग गुट बनाकर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो जाएंगे. अगर उद्धव गुट की शिवसेना में टूट होती है, तो यह चार साल में दूसरी बार होगा, जब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इससे पहले साल 2022 में भी एकनाथ शिंदे ने बगावत कर पार्टी को दो फाड़ में बांट दिया था. फिलहाल, महाराष्ट्र की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *