Breaking News

NEET Exam के लिए छात्रों को रेलवे का तोहफा, MP में चलेगी स्पेशल ट्रेन, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच 21 जून को होगी परीक्षा

NEET Exam: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) की परीक्षा 21 जून को है. हालांकि, नीट यूजी की परीक्षा इससे पहले हो चुकी है, लेकिन सरकार ने पेपर लीक की खबर के बाद रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. दोबारा कराई जा रही परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या लापरवाही न हो. इसके लिए सरकार काफी सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. नीट परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में क्या तैयारियां हैं. यहां जानें.

मध्य प्रदेश में परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं, इसके लिए सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जा रहे हैं. अकेले राजधानी भोपाल में ही कुल 13 हजार 774 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. छात्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए पुलिस और रेलवे विभाग ने भी अपने स्तर पर तैयारी कर ली है.

भोपाल कलेक्टर ने प्रभारियों के साथ की मीटिंग
नीट परीक्षा को लेकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की. जिसमें ट्रैफिक जाम से लेकर सेंटर पहुंचने तक को लेकर बात हुई. ताकि छात्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. छात्रों को समय का सही अंदाजा रहे, इसके लिए हर परीक्षा सेंटर के बाहर एक बड़ी सी घड़ी लगाई जा रही है. बिजली न जाए, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी.

NEET परीक्षा के लिए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. ट्रेन में कुल 17 कोच बनाए गए हैं, जिसमें 13 स्लीपर कोच, 2 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर/डी रहेंगे. इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक ट्रिप ही स्पेशल ट्रेन चलेगी.

ट्रेन शेड्यूल
गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 जून को किया जाएगा. जो इंदौर स्टेशन से सुबह 11.25 बजे निकलेगी. फतेहाबाद में दोपहर 12 बजे, बड़नगर में दोपहर 12.42 बजे, रतलाम में 1.30 बजे, नागदा में दोपहर 2.23 बजे, उज्जैन में दोपहर 3.25 बजे, मक्सी में शाम 4.30 बजे, शुजालपुर में शाम 5.21 बजे, सीहोर में शाम 6 बजे, बैरागढ़ स्टेशन पर शाम 6.18 बजे और शाम 5 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेंगी.

जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून 2026 को भोपाल स्टेशन से शाम 7.40 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर में रात 8.08 बजे, सीहोर में रात 8.34 बजे, शुजालपुर में रात 8.59 बजे, मक्सी में रात 9.59 बजे, उज्जैन में रात 11.05 बजे एवं अगले दिन नागदा रात 12.05 बजे आगमन कर गंतव्य स्टेशन रतलाम रात 12.55 बजे पहुंचेगी.

Check Also

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, जिंदाबाद के नारों के बीच पाग पहनाकर हुआ स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को इस्तीफा देने के बाद पहली बार आज सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *