Breaking News

चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा : बिजनेस अच्छा चलने से नाराज था दोस्त, कैंची-पाना से मारकर उतारा था मौत के घाट

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है और मामले में उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने चावल के बिजनेस में कॉम्पिटिशन और जलन के चलते कैंची और पाना मारकर उसकी हत्या की थी।

यह पूरा मामला 22 जुलाई की है, जब नारी महानदी पुल के मुख्य मार्ग पर नीरज साहू (27) का खून से लथपथ शव मिला था। उसके गले और माथे पर गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल पर ही मृतक का बोलेरो पिकअप वाहन भी खड़ा पाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना पांडे के निर्देश पर कुरूद, मगरलोड पुलिस और साइबर टीम की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वैज्ञानिक साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस संदेही बिरेंद्र कुमार साहू निवासी सांकरा, थाना मगरलोड तक पहुंची।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बिरेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि दोनों चावल का व्यापार करते थे। मृतक नीरज साहू का व्यवसाय अच्छा चल रहा था और उसकी कमाई अधिक थी, इसी बात को लेकर आरोपी उससे गहरी रंजिश रखता था।

रंजिश के चलते आरोपी ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर नारी महानदी पुल के पास नीरज को रोका और कैंची-पाना से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और पाना भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर मामलों में तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लेकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Check Also

बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर भिड़े भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता! बलौदाबाजार अग्निकांड के आरोपी का नाम आया सामने, FIR दर्ज

बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *